Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: जाने अब अस्पतालों में कैसे मिलेगी जांच रिपोर्ट,  आज से जारी होगा ये मॉड्यूल

rk
1 month ago
बीकानेर: जाने अब अस्पतालों में कैसे मिलेगी जांच रिपोर्ट,  आज से जारी होगा ये मॉड्यूल

बीकानेर: जाने अब अस्पतालों में कैसे मिलेगी जांच रिपोर्ट,  आज से जारी होगा ये मॉड्यूल

बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम सहित सभी संबद्ध सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्रशासन डिजिटल हेल्थ सेवाओं के तहत इंटीग्रेटेड हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम (आईएचएमएस) पोर्टल के डॉक्टर और लैब मॉड्यूल को पूरी तरह एक्टिव कर रहा है। इस व्यवस्था से रोजाना होने वाली 10 हजार से अधिक जांचों की रिपोर्ट मरीजों को सीधे उनके मोबाइल पर घर बैठे मिल जाएगी। अस्पतालों की लैब मशीनों को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ने का काम आखिरी चरण में है। मेडिकल कॉलेज के टीएसई इंजीनियर जयपुर की टेक्निकल टीम के साथ इसे जल्द पूरा कर रहे हैं। डीडी आईटी पंकज छीपा और एसीपी पूर्णिमा गोयल ने बताया कि कुछ दिक्कत आ रही है, जिसे जल्द दूर करने के प्रयास चल रहे हैं। यह कदम हजारों की भीड़ को नियंत्रित करने में गेमचेंजर साबित होगा।

मरीजों के काम की 4 बड़ी जानकारियां
अस्पतालों में वर्तमान में 90 फीसदी से ज्यादा ओपीडी का काम ऑनलाइन हो चुका है। अब ऑफलाइन पर्चियां पूरी तरह बंद कर शत-प्रतिशत डिजिटल सिस्टम लागू किया जा रहा है। पीबीएम के यूरोलॉजी विभाग में डॉक्टर मॉड्यूल के लिए सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। जल्द ही एसएसबी, जिला अस्पताल और गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल में भी डॉक्टर मॉड्यूल का विस्तार होगा। मरीजों की सुविधा के लिए पीबीएम अस्पताल में नया बिलिंग काउंटर पूछताछ केंद्र के पास बनना प्रस्तावित है। मैनपावर की कमी होगी दूर, लैब मॉड्यूल को बिना किसी रुकावट के चलाने के लिए 8 नए कंप्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती की जाएगी।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: