फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने किया सुसाइड, परिजनों से बात कर फोन स्विच ऑफ किया
फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने किया सुसाइड, परिजनों से बात कर फोन स्विच ऑफ किया
श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। ब्रांच मैनेजर किराए के मकान में रहता था। 6 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने बताया कि मृतक ब्रांच मैनेजर की पहचान संजय (30) निवासी अनूपगढ (श्रीगंगानगर) के रूप में हुई है। मृतक एसके फाइनेंस कंपनी, श्रीकरणपुर में ब्रांच मैनेजर था और गांधी पार्क के पास किराए के मकान में अकेला ही रहता था। घटना श्रीकरणपुर थाना क्षेत्र की है। रात संजय घर पहुंचा। कुछ देर बाद उसने अपने माता-पिता से फोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान माता-पिता को लगा कि बेटा काफी परेशान है। कुछ देर बात करने के बाद संजय ने अचानक फोन काट दिया। जब परिजनों ने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ गया।
परिवार ने श्रीकरणपुर में रहने वाले एक परिचित से संपर्क किया। परिचित जब संजय के मकान पर पहुंचा तो कमरे में उसका शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मंगलवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भिजवाया गया।
थाना प्रभारी सीर कौर ने बताया- पुलिस युवक के सुसाइड करने के पीछे के कारणों का पता लगा रही है। युवक की शादी को अभी 6 महीने ही हुए थे। परिजनों के अनुसार संजय काफी परेशान रहने लगा था, लेकिन उसने कभी किसी को अपनी समस्या नहीं बताई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ