आखिर में कोतवाली पुलिस की खुली नींद, एक साथ पकड़े आधे दर्जन से ज्यादा जुआरी, इनको पकड़ा
आखिर में कोतवाली पुलिस की खुली नींद, एक साथ पकड़े आधे दर्जन से ज्यादा जुआरी, इनको पकड़ा
बीकानेर। दीपावली के अवसर पर शहर की सडक़ों पर जुए का नंगा नाच जमकर चला। किसी भी तरह का खोफ नहीं था जुआरियों में सडक़ों पर झूड बनाकर लाखों रुपये का जुआ खेल चला शोसल मीडिया व अन्य फेसबुक पर जुआ खेलते वीडियों वायरल हुए उसके बाद भी पुलिस अधीक्षक व स्थानी थानाधिकारी नही चेते। इसको लेकर बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड, वृत्ताधिकारी अनुज डाल के नेतृत्व में कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल ने एक विशेष टीम बनाकर मुखबिर की सूचना पर मोहता चौक के मरुनायक चौक में छापा मारकर जुआ खेल रहे 8 जनों को पकड़ा। इनके पास पुलिस ने गोटिया व 50490 रुपये नगद बरामद किये। सभी के खिलाफ धारा 112 (2) बीएनएस व 13 आरपीजीओ में दर्ज कर जांच कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी को सौंपी है।
इनको पकड़ा
कैलाश सेवग चौपड़ी बारी रामा भवन के पास गंगाशहर, पुरुषोतम शर्मा सेवगों का चौक, देवाशिष शर्मा मरुनायक चौक, हुसैन अली तेलीवाड़ा चौक, देव सेवग रत्ताणी व्यासों का चौक, योगेश पुरोहित नाईयों की गली, उमाशंकर मूंदडा सेवगों का चौक, राजेश नाई मरुनायक चौक को पुलिस ने पकड़ा है।
इस टीम ने की कार्यवाही
सविता डाल थानाधिकारी, प्यार सिंह सउनि, गणेश राम सउनि, मुकेश सउनि, सुखलाल सउनि, पृथ्वीराज सउनि, सुमेर सिंह हैडकानि, कपिल कनि, विजय कानि, मनफूल कानि, संजयपाल कानि, प्रितम कानि, हंसराज कानि, सुखाराम कानि शामिल थे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ