Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

पिता-पुत्र पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया, तीन अन्य भी घायल

Bansal
1 month ago
पिता-पुत्र पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया, तीन अन्य भी घायल


पिता-पुत्र पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया, तीन अन्य भी घायल
 बीकानेर। रंजीतपुरा थाना क्षेत्र के चक 10 डीएम, जग्गासर में घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते बीकानेर रेफर किया गया, जहां उनका पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में जग्गासर निवासी सतीश कुमार पुत्र भागीरथ ने बताया कि 27 अगस्त की शाम करीब पांच बजे सत्यनारायण, दौलत, सीताराम, पूनमचंद, मनरूपराम, रामेश्वर, रामदेव सहित करीब 10 अन्य लोग दो कैंपर गाडिय़ों में सवार होकर उसके घर पहुंचे।
रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने घर में घुसकर बरछी, कुल्हाड़ी और गंडासी जैसे धारदार हथियारों से अचानक हमला कर दिया। हमले में सतीश के पिता भागीरथ, माता मोरादेवी और ताऊ श्योपरराम के सिर पर वार किए गए, जिससे वे घायल होकर बेहोश हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे सतीश के साथ भी मारपीट करने का आरोप है।
परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों के चलते उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया। वर्तमान में घायलों का पीबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों में से एक का मोबाइल घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त हालत में मिला, जिसमें घटना से संबंधित वीडियो मौजूद था। रिपोर्ट में वीडियो में जान से मारने की धमकी देने और हथियार लहराने का भी आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने रिपोर्ट और मेडिकल जांच के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच रंजीतपुरा थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: