Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

पिता पुत्र पर बिजली विभाग के सहायक अभियंता के साथ मारपीट का आरोप,  मामला दर्ज

rk
1 month ago
पिता पुत्र पर बिजली विभाग के सहायक अभियंता के साथ मारपीट का आरोप,  मामला दर्ज

पिता पुत्र पर बिजली विभाग के सहायक अभियंता के साथ मारपीट का आरोप,  मामला दर्ज

बीकानेर। श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के सहायक अभियंता के साथ मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार खाजूवाला निवासी धनासिंह बावरी, जो वर्तमान में जोधपुर डिस्कॉम के अंतर्गत टीएच फीडर बज्जू कार्यालय में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं, ने कोलायत थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 16 मई 2026 को शाम करीब 5:30 बजे सूचना मिली थी कि बज्जू के बांगड़सर फीडर पर आशुराम की ढाणी के पास 11 केवी बिजली लाइन का तार टूट गया है। सूचना मिलने पर 33/11 केवी जीएसएस बज्जू से फीडर की सप्लाई बंद करवाई गई और टीम मौके के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर दो गायों के करंट की चपेट में आने से मृत होने की जानकारी मिली। बताया गया कि उक्त फीडर से करीब 10 गांवों की पेयजल सप्लाई जुड़ी हुई थी, जो भीषण गर्मी के कारण अत्यंत जरूरी थी। ऐसे में प्रभावित क्षेत्र की सप्लाई बंद कर बाकी फीडर चालू करने की कार्रवाई की जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मौके पर मौजूद आशुराम मेघवाल और उसके पुत्र सुभाष ने गाली-गलौज शुरू कर दी और वहां पड़ी लाठियों से हमला कर दिया। आरोपियों ने सहायक अभियंता को धक्का देकर गिरा दिया और कमर व पैरों पर मारपीट की।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। रिपोर्ट में आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद सहायक अभियंता ने अधिकारियों को सूचना दी और रात करीब 9 बजे बज्जू पहुंचकर पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई लखपत सिंह को सौंपी गई है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: