Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

लापरवाही पड़ी भारी! चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Bansal sadi
6 hours ago
लापरवाही पड़ी भारी! चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

लापरवाही पड़ी भारी! चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

खुलासा ऑनलाइन । नोखा कस्बे के रेलवे अंडरब्रिज के पास शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। जयपुर से नोखा आ रहे 27 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस को जानकारी दी गई। समाजसेवी कालूराम भार्गव के अनुसार मृतक की पहचान राजूराम पुत्र नथाराम सांसी (27), निवासी लखारा शिव मंदिर, नोखा के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राजूराम शुक्रवार रात जयपुर से नोखा के लिए ट्रेन में रवाना हुआ था। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान संभवत: उसे नींद आ गई। जब उसकी आंख खुली तो ट्रेन नोखा रेलवे स्टेशन से आगे निकल चुकी थी।

बताया जा रहा है कि इसके बाद नवली गेट के आगे चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश के दौरान राजूराम नीचे गिर गया। हादसे में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वास्तविक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना के बाद शव को नोखा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के परिजनों और सांसी समाज के कई लोग मोर्चरी के बाहर मौजूद रहे। रेलवे पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस के पहुंचने के बाद आवश्यक कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: