Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

किसान पुत्र तुषार चौधरी ने नीट में लहराया परचम, ऑल इंडिया रैंक 2007 से नापासर का बढ़ाया गौरव

rk
6 hours ago
किसान पुत्र तुषार चौधरी ने नीट में लहराया परचम, ऑल इंडिया रैंक 2007 से नापासर का बढ़ाया गौरव

किसान पुत्र तुषार चौधरी ने नीट में लहराया परचम, ऑल इंडिया रैंक 2007 से नापासर का बढ़ाया गौरव,

हरिरामपुरा के युवा ने 10 घंटे की नियमित पढ़ाई, परिवार के आशीर्वाद और गुरुजनों के मार्गदर्शन से हासिल की शानदार सफलता,

खुलासा न्यूज नापासर । नापासर क्षेत्र के हरिरामपुरा गांव के किसान परिवार के होनहार छात्र तुषार चौधरी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2002 तथा कैटेगरी रैंक 700 प्राप्त की है। तुषार की इस उपलब्धि से पूरे नापासर क्षेत्र सहित बीकानेर जिले में खुशी का माहौल है।

 

तुषार के पिता पप्पू कुमार चौधरी एवं दादा चन्द्राराम चौधरी किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद तुषार ने मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल कर मेडिकल शिक्षा की राह मजबूत की है।

 

तुषार ने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने प्रतिदिन करीब 10 घंटे नियमित अध्ययन किया और पूरे अनुशासन के साथ तैयारी की। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने परिवार के सहयोग के साथ व्याख्याता एवं वर्तमान वाइस प्रिंसिपल इंदिरा शर्मा के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि इंदिरा मैडम ने हर कठिन समय में उनका हौसला बढ़ाया और सही दिशा दिखाई। तुषार ने दादा-दादी, ताऊ-ताई, माता-पिता तथा पूरे परिवार के विश्वास और आशीर्वाद को भी अपनी सफलता का आधार बताया।

 

नीट परिणाम घोषित होते ही हरिरामपुरा स्थित तुषार के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और ग्रामीणों ने माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर दादा चन्द्राराम, दादी मूली देवी, ताऊ रणजीत कुमार, ताई द्रोपती देवी, पिता पप्पू कुमार, माता गुड्डी चौधरी, मामा लक्ष्मण ज्याणी, हरिराम ज्याणी, विनोद दाधीच सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

 

तुषार की इस सफलता ने क्षेत्र के विद्यार्थियों को यह संदेश दिया है कि दृढ़ संकल्प, नियमित मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: