Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

खेत में लाइन फोरते समय करंट की चपेट में आया किसान पुत्र, मौके पर मौत

Bansal sadi
6 hours ago
खेत में लाइन फोरते समय करंट की चपेट में आया किसान पुत्र, मौके पर मौत

खेत में लाइन फोरते समय करंट की चपेट में आया किसान पुत्र, मौके पर मौत

बीकानेर: श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह बिग्गाबास रामसरा की रोही में हुआ, जहां 11 केवी विद्युत लाइन का तार नीचे झूल रहा था।

जानकारी के अनुसार रामधन जाखड़ का पुत्र बीरबल सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने खेत में लाइन फोरने का काम कर रहा था। इसी दौरान उसने पाइप उठाया। पाइप गीला होने के कारण ऊपर झूल रहे 11 केवी विद्युत लाइन के तार से संपर्क में आ गया। तार के संपर्क में आते ही बीरबल को जोरदार करंट लगा और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया।

बीरबल की मां ढाणी से निकलकर मौके पर पहुंची और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंचे और बीरबल को तुरंत श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक के चचेरे भाई परमेश्वर पुत्र लालूराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट दी, जिसके आधार पर मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: