खेत में फसल पर स्प्रे करते समय बिगड़ी किसान की तबीयत, इलाज के दौरान मौत
खेत में फसल पर स्प्रे करते समय बिगड़ी किसान की तबीयत, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर। लूणकरनसर थाना क्षेत्र के दुलमेरा गांव में खेत में फसल पर स्प्रे करते समय एक किसान की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, दुलमेरा गांव निवासी बुधाराम पुत्र उमाराम नायक ने रिपोर्ट दी कि उसके चचेरे भाई मनोज पुत्र सलुराम नायक 13 नवंबर को दोपहर में खेत में फसल पर स्प्रे कर रहे थे। इसी दौरान स्प्रे के असर से उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।
परिजन मनोज को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को सौंपी गई है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ