खेत में काम करते समय करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
खेत में काम करते समय करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र के डांडूसर रोही स्थित खेत में काम करते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। खुलासा ऑनलाइन को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कामसर निवासी कुलविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भाई सुरेन्द्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह (42) डांडूसर रोही स्थित खेत में खेती-बाड़ी का कार्य करता था।
9 जून को खेत में कार्य के दौरान अचानक उसे करंट लग गया। करंट लगने से सुरेन्द्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। बाद में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ