Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नींबू पानी समझकर पी लिया जहर, 18 दिन की जंग के बाद किसान ने तोड़ा दम

Bansal sadi
1 month ago
नींबू पानी समझकर पी लिया जहर, 18 दिन की जंग के बाद किसान ने तोड़ा दम

नींबू पानी समझकर पी लिया जहर, 18 दिन की जंग के बाद किसान ने तोड़ा दम

बीकानेर। जिले के श्री कोलायत थाना क्षेत्र के भाणेका गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खेत में रखा खेती में उपयोग होने वाला जहरीला पदार्थ गलती से नींबू पानी समझकर पी लेने से एक किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान देवाराम (42) पुत्र रघुनाथराम कुम्हार, निवासी भाणेका गांव, कोलायत के रूप में हुई है। मृतक के भाई पूर्णाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 7 जुलाई की शाम करीब 7 बजे देवाराम खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसने खेत में रखा खेती में उपयोग होने वाला जहरीला पदार्थ नींबू पानी समझकर पी लिया। जहरीला पदार्थ पीने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान 25 जुलाई को उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: