Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने एक साल बाद आरोपी को पकड़ा

Bansal
7 hours ago
फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने एक साल बाद आरोपी को पकड़ा

 

फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने एक साल बाद आरोपी को पकड़ा
 श्रीडूंगरगढ़। फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने के 1 साल पुराने मामले में आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी केशव शर्मा पुत्र गौरी शंकर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है  परिवादी भैराराम सांसी निवासी कालूबास श्रीडूंगरगढ द्वारा 18 जुलाई 2025 को पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था । परिवादी के अनुसार उसका एक खेत श्रीडूंगरगढ़ के पश्चिम साइड आबादी के पास खसरा न 681है जिसके कुटरचित दस्तावेज तैयार करके पंजीयन विभाग से व पटवारी से मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किये गए। आरोपीगण सुशिल कुमार पुत्र मोहनराम सांसी,रामचंद्र पुत्र मोहनराम सांसी, गंगाराम पुत्र कुनणाराम नायक व केशव पारीक पुत्र गौरीशंकर व अन्य लोगों ने मिलकर खेत पर अवैध कब्ज़ा खेत हडपने की नियत से दस्तावेज तैयार किए गए। परिवादी के अनुसार लगभग 3 साल पहले सुशिल कुमार को एक प्लोट बेचा गया था क्योंकि सुशिल कुमार के साथ में पैसो का लेनदेन बाकी था प्लोट उसको बेचकर बाकी पैसे ले लिए थे। आरोपी सुशिल कुमार ने उसके कुछ दिन बाद प्लॉट की लिखापढ़ी करने के लिए परिवादी एवं उसके दोनों बेटो को तहसील लेकर गया था । आरोपी सुशील कुमार ने प्लाट की लिखापढ़ी का बोलकर धोखे की नियत से कूटरचित दस्तावेज तैयार करवा लिया। पीडि़त को बाद में पता लगा चला है कि उस समय सुशिल कुमार ने छल कपट की नियत से सारे के सारे पॉवर ऑफ अटॉर्नी उसने लिखवा कर इन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए थे जिसका मुकदमा दर्ज करवाया गया था।
सब इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा अब इस मामले की जांच की जा रही है जिसमें आरोपी केशव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया । न्यायालय द्वारा आरोपी केशव शर्मा को 4 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है । आरोपी से पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होने की संभावना है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: