घर से गायब हुई युवती को लेकर परिजनों ने एक युवक पर लगाया गंभीर आरोप
घर से गायब हुई युवती को लेकर परिजनों ने एक युवक पर लगाया गंभीर आरोप
बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के परिजनों की ओर से स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट में बताया कि पांच अक्टूबर की सुबह उसकी बेटी घर से अचानक गायब हो गई।
काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों में भी पता करने पर युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि एक युवक अपने बहनोई के पास रहता था। युवती से लगातार फोन पर बाते करता था। युवक ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश करने के साथ ही पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ