Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: घर में घुसकर परिवार पर हमला, पिता-पुत्री समेत महिलाओं से मारपीट; सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

rk
2 weeks ago
बीकानेर: घर में घुसकर परिवार पर हमला, पिता-पुत्री समेत महिलाओं से मारपीट; सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर: घर में घुसकर परिवार पर हमला, पिता-पुत्री समेत महिलाओं से मारपीट; सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र के सुभाषपुरा में घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट करने और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार परिवादी विजयसिंह चौहान पुत्र रामसिंह चौहान, निवासी लक्ष्मी निवास, हनुमान मंदिर के पीछे, सुभाषपुरा, बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 जून की रात आरोपियों ने उसकी पुत्री इच्छा चौहान और पत्नी मीनू कंवर तथा माता राजश्री के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि जब उसने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने डंडों और लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और सिर पर छह टांके लगाने पड़े। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करते रहे।

परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना पुलिस ने हर्षित, ललित, चंचल, डिम्पल, श्यामा देवी, रति और प्रीति सहित अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 189, 115(2), 126(2) एवं 333 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच तनेराव सिंह को सौंपी गई है। पुलिस प्रकरण के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: