खुलासा न्यूज,बीकानेर। शहर में बढ़ती चोरियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हे। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौड़, सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी विजेन्द्र सीला की टीम ने की है।
इस सम्बंध में परिवादी राजेश ङ्क्षजदल ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि करणी औद्योगिक क्षेत्र में चौकीदार अविनाश कुमार रात के फैक्ट्री के ऑफिस में प्रवेश कर नकदी रूपए, चांदी के सिक्के, डीवीआर चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए सूचनाओं के आधार पर साक्ष्य जुटाए और कन्नोज हाल बीकानेर में रहने वाले अविनाश कुमार पुत्र प्रेमचंद, गौरव कुमार पुत्र हरविलास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी रूपए, चांदी के सिक्के बरामद किए है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चोरी के बाद पुणे, महाराष्ट्र, कन्नोज, उतरप्रदेश की तरफ चले। फरार होने के चलते एपसी बीकानेर मुदृल कच्छावा ने अविनाश कुमार पर 2500 रूपए का इनाम घोषित किया था। कार्रवाई करने वाली टीम में विजेन्द्र सीला, हनुमान ङ्क्षसह, संजय, मुखराम शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ