कारखाने में चोरी का मामला, 24 घंटे में दबोचा आरोपियों को, माल बरामद
खुलासा न्यूज,बीकानेर। कारखाने में सेंधमारी कर मशीन चोरी कर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक नाबागिल को निरूद्ध किया है। इस सम्बंध में 19 जुलाई को अनिल ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसके कारखाने से पापड़ की मशीन को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने थानास्तर पर टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए आसपास के सीसीटीवी खंगाले और चोरों की पहचान की गयी।
जिसके बाद पुलिस टीम ने मामले मेें कार्रवाई करते हुए मो. खुरखान उर्फ फुरकना उर्फ चिट्टी और सोहेल खान उर्फ एसके भाटी को गिरफ्तार किया है। वहीं एक नाबालिग को निरूद्ध किया है । पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोटर बरामद की है ।फिलहाल आरोपियों से पुछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में सुरजीत कुमार, हंसराज, कपिल, महेश, श्यामलाल शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ