Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर में स्टेडियम जैसे मैच का रोमांच फ्री,यहां लगेगा आईपीएल का फैन पार्क

rk
2 weeks ago
बीकानेर में स्टेडियम जैसे मैच का रोमांच फ्री,यहां लगेगा आईपीएल का फैन पार्क

बीकानेर में स्टेडियम जैसे मैच का रोमांच फ्री,यहां लगेगा आईपीएल का फैन पार्क
बीकानेर। देशभर में इस समय आईपीएल का जोश है। इसी को देखते हुए बीसीसीआई ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खास पहल की है। ऐसे में अब जो लोग स्टेडियम तक नहीं पहुंच पा रहे,उन्हें आईपीएल का बेहतरीन अनुभव देने के लिए देशभर में 50 आईपीएल फैन पार्क बनाए गए हैं। पत्रकारों को जानकारी देते हुए बीसीसीआई के प्रतिनिधि विकास पंडित ने बताया कि इन पार्कों का उद्देश्य दर्शकों को लाइव मैच का रोमांच और उत्साह घर से बाहर,एक सार्वजनिक स्थान पर महसूस कराने का है। डॉ करणीसिंह स्टेडियम मैदान इस साल आईपीएल फैन पार्क की मेज़बानी करेगा। यहां पर 25 व 26 अप्रैल को क्रिकेट प्रेमियों को एक नया अनुभव देखने को मिलेगा।

बिना खर्च के आईपीएल का आनंद
पंडित ने बताया कि सबसे खास बात यह है कि इस फैन पार्क में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। ताकि अधिक से अधिक लोग इसका फायदा उठा सकें। ऐसे में वे दर्शक,जो महंगे टिकट या दूरी के कारण स्टेडियम नहीं पहुंच पाते,वे भी आईपीएल के रोमांच से जुड़ सकेंगे। मैचों की शुरु आत से पहले दर्शकों की एंट्री शुरू हो जाएगी। एंट्री के समय सभी दर्शकों के हाथ पर एक बंद बांधा जाएगा,जिसमें एक कूपन होगा। सुरक्षा के मद्देनजऱ,फैन पार्क में किसी भी प्रकार के बैग,बोतल या अन्य सामान लाने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, पार्क में फ्री पानी की व्यवस्था की जाएगी और दर्शक फूड कॉर्नर से खाना खरीद सकते हैं।

स्टेडियम जैसा अनुभव, बिल्कुल मुफ्त
प्रस्तावित फैन पार्क में दर्शकों को स्टेडियम जैसा माहौल देने की तैयारी की जा रही है। आईपीएल फैन पार्क में 32 गुना 18 फीट के मैच स्क्रीनिंग इन्वेंटर जो 50 शहरों के साथ 20 राज्यों में लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा है। इससे उन्हें हर चौके-छक्के और रोमांचक पल का लाइव अनुभव मिल सके। साथ ही हाई क्वालिटी साउंड सिस्टम,लाइव कमेंट्री और बैठने की बेहतर व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा म्यूजिक फूड स्टॉल्स,बेवरेज और आईपीएल के आयोजकों द्वारा कुछ मस्ती भरी एक्टिविटी के साथ  पूरा ध्यान रखा जाएगा।


दर्शकों के लिए रखा गया है आकर्षक पुरस्कार
उन्होंने बताया कि दशकों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। इसमें बच्चों के लिए खेल जोन के अलावा हूटिंग में लॉटरी से चयनित  विजेता को खिलाडिय़ों की हस्ताक्षर युक्त टी-शर्ट भी दी जाएगी।लाइव मैच स्क्रीनिंग,संगीत,मनोरंजन,फूड कोर्ट,बच्चों के खेलने का क्षेत्र और  वर्चुअल बल्लेबाजी क्षेत्र,नेट्स के माध्यम से गेंदबाजी,फेस-पेंटिंग क्षेत्र,प्रतिकृति डगआउट,चीयर-ओ-मीटर और 360 डिग्री फोटो बूथ सहित  रोमांचक गतिविधियों से परिपूर्ण आईपीएल फैन पार्कों का लक्ष्य प्रशंसकों को जोडऩा और 2015 में अपनी स्थापना के बाद से देश के हर कोने  में आईपीएल का रोमांच लाना है।उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किग्स तथा शाम को राजस्थान रॉयल्स व सनराईज हैदराबाद का मैच होगा और 26 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स और चैन्नई सुपरकिंग्स,साथ ही कोलकता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच खेले जाएंगें।इन मैचों के दौरान भी लक्की ड्रॉ के विजेताओं को साइन की हुई टी-शर्ट मिलेगी।

बच्चों के लिए की गई है विशेष व्यवस्था
फैन पार्क में बच्चों के खेलने के लिए एक अलग गेमिंग जोन भी तैयार किया गया है,ताकि छोटे बच्चे भी मैच का मजा ले सकें। इसके  अलावा,बच्चों के हाथ में जो बैंड बांधे जाएंगे। उस पर उनके अभिभावकों का नंबर दर्ज किया जाएगा,ताकि किसी भी अनहोनी स्थिति में  परिवार से संपर्क किया जा सके।

12 कैमरों की रहेगी निगरानी
 फैन पार्क में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 12 सीसीटीवी लगाए गए है। हर छोटी से छोटी हरकत पर पूरी नजर रहेगी। इसके साथ ही बाउंसर  भी तैनात रहेंगे।

खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
पंडित का मानना है कि इस तरह के आयोजन से न सिर्फ क्रिकेट के प्रति उत्साह बढ़ेगा,बल्कि शहर में खेल संस्कृति को भी मजबूती  मिलेगी। जिले के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट माहौल से जुडऩे का अवसर मिलेगा,जो उन्हें खेलों की ओर प्रेरित करेगा। साथ ही उन्होंने महिला क्रिकेट आईपीएल के दौरान भी इस प्रकार के फैन पार्क के प्रस्ताव की स्वीकार करने की बात कही। 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: