Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Bansal sadi
6 hours ago
राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मेजबान बीकानेर, जयपुर बालक वर्ग में तथा चूरू व नागौर बालिका वर्ग में सेमीफाइनल में पहुंचे

बीकानेर। बीकानेर कबड्डी संघ के चेयरमैन राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में आयोजित 52वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल के बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले खेले गए। प्रदेशभर से पहुंची शीर्ष टीमों के बीच सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, चुस्ती-फुर्ती और बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

प्रतियोगिता के तीसरे दिन आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष तेजस्वी गहलोत रहे। उनके साथ बीकानेर के एडिशनल एसपी दीपचंद साहारण एवं राजस्थान शिक्षा निदेशालय के स्टाफ ऑफिसर अशोक शर्मा भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का आनंद लिया।

इस अवसर पर तेजस्वी गहलोत ने कहा कि कबड्डी भारत की गौरवशाली खेल परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और आज यह खेल राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का बड़ा मंच प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजनों से नई प्रतिभाओं की पहचान होती है और उन्हें उच्च स्तर तक पहुंचने की प्रेरणा मिलती है।

बीकानेर कबड्डी संघ के चेयरमैन राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल के मुकाबले बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहे। प्रदेशभर से आई टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए पूरा दमखम लगाया।

जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने बताया कि इस प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनके खेल को नजदीक से देखने का अवसर मिल रहा है। इससे नई प्रतिभाओं को अपनी तकनीक और खेल कौशल में सुधार करने की प्रेरणा मिल रही है।

बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले

बालक वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान बीकानेर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीकर को 11 अंकों के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जयपुर ने टोंक को 36 अंकों के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

वहीं बालक वर्ग के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हनुमानगढ़ ने अलवर को 33 अंकों से पराजित किया। चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भरतपुर ने खेल परिषद अकादमी को 18 अंकों से हराया,

बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले

बालिका वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चूरू ने राजस्थान खेल परिषद अकादमी को बेहद रोमांचक और नजदीकी मुकाबले में 2 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नागौर ने करौली को 49 अंकों के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में मेजबान बीकानेर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टोंक को 28 अंकों से हराया , जयपुर ने झुंझनु को 29 अंकों से हराया , 

प्रतियोगिता के तीसरे दिन डॉ. करणी सिंह स्टेडियम का मल्टीपरपज हॉल पूरी तरह खेलमय माहौल में नजर आया। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के दौरान दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला और हर मुकाबले में खिलाड़ियों का जोश चरम पर रहा। शेष क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के परिणाम भी इसी क्रम में अपडेट किए जाएंगे।

प्रतियोगिता का समापन 22 अगस्त को प्रातः 9 बजे होगा, जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान ओलंपिक संघ के चेयरमैन एवं अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी संघ के डायरेक्टर तेजस्वी जी गहलोत होंगे। समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजपाल कुल्हेरी, जिला कबड्डी संघ के संरक्षक दानवीर सिंह भाटी, जिला कबड्डी संघ के सचिव जितेंद्र सिंह राठौड़, जिला कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष दिलकान जी माचरा, उपाध्यक्ष भैरूरतन जी ओझा, सुरेश जी जोशी उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सीताराम सिहाग, भागीरथ गोदारा, पूर्णनाथ आदि मौजूद रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: