Khulasa Online
Breaking
• निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • ईरान बोला - किसी हाल में न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ेंगे, हॉर्मुज स्ट्रेट पर ईरान ने क्या कहा ? • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • ईरान बोला - किसी हाल में न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ेंगे, हॉर्मुज स्ट्रेट पर ईरान ने क्या कहा ? • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

सर्वसमाज मनाएगा महात्मा ज्योतिराव की 199वीं जयंती, शनिवार को होगा फुले समरसता संकल्प समारोह

rk
2 weeks ago
सर्वसमाज मनाएगा महात्मा ज्योतिराव की 199वीं जयंती, शनिवार को होगा फुले समरसता संकल्प समारोह

सर्वसमाज मनाएगा महात्मा ज्योतिराव की 199वीं जयंती, शनिवार को होगा फुले समरसता संकल्प समारोह
बीकानेर। महिला शिक्षा और दलित उत्थान में महात्मा ज्योतिराव फुले का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। 19वीं शताब्दी में फुले ने महिला शिक्षा, समानता और समाज सुधार का बीड़ा उठाने वाले महात्मा ज्योतिराव फुले की 199वीं जयंती 11 अप्रेल 2026 को मनाई जाएगी। सामाजिक समरसता, समानता और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 11 अप्रेल 2026, सायं 5 बजे गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में फूले समरसता संकल्प समारोह का आयोजन किया जाएगा। माली सैनी समाज समन्वय समिति के संयोजक कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि 'फूले समरसता संकल्प समारोहÓ की तैयारियों में गोपाल गहलोत, सोहनलाल प्रजापत, गोपाल आचार्य, प्रदीप उपाध्याय, रजनीश जोशी, राजेंद्र स्वामी, शिवशंकर सोनी, दिलीप चौधरी, लक्ष्मण सारण आदि ने अवलोकन किया। इससे पूर्व विभिन्न मोहल्लों, वार्डों एवं समाजों में लगातार सभाएं और बैठकें आयोजित कर सभी वर्गों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था। कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि 55-60 के करीब सामाजिक संस्थाएं तथा सर्वसमाज यानि हर समाज और हर वर्ग के लोग इस आयोजन में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल गहलोत के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं बीकानेर संभाग प्रभारी मिथिलेश गौतम, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेश कुमावत, बीकानेर प्रभारी ओम सारस्वत उपस्थित रहेंगे। आयोजक गोपाल गहलोत ने बताया कि यह कार्यक्रम महान समाज सुधारकों महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के विचारों से प्रेरित है, जिन्होंने समाज में व्याप्त अज्ञानता के दौर में महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों के लिए शिक्षा और समानता की अलख जगाई थी। गहलोत ने बताया कि बीकानेर में अब तक महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती माली समाज एवं कुछ अन्य वर्ग ही मनाता आया है, इस बार नवाचार करते हुए इस आयोजन में सर्वसमाज को जोड़ा जा रहा है, जिसका उद्देश्य इतना ही है कि महात्मा फुले के विचार जन-जन तक पहुंचे और समानता के भाव जगे। महात्मा फुले के विचार जन-जन तक पहुंचे। महिलाओं को अब केवल शिक्षा नहीं बल्कि उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाए। संगठित समाज से ही समृद्ध देश का निर्माण हो सकेगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान भी किया जाएगा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: