Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पार्षद चुनावों को लेकर दिख रहा उत्साह, कांग्रेस कार्यालय में आवेदन को लेकर कार्यकर्ताओं का हुजूम

Bansal sadi
6 hours ago
पार्षद चुनावों को लेकर दिख रहा उत्साह, कांग्रेस कार्यालय में आवेदन को लेकर कार्यकर्ताओं का हुजूम

खुलासा न्यूज,बीकानेर। आगामी निकाय चुनावों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर (शहर) के कार्यकर्ताओं एवं संभावित दावेदारों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर  (शहर) कार्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं दावेदार पहुंचकर अपने आवेदन जमा करवा रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर (शहर) के प्रवक्ता भीखाराम मेघवाल ने बताया कि निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

 

 शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में इच्छुक कार्यकर्ता एवं दावेदार पार्टी के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन जमा करवा रहे हैं। संगठन महासचिव रमजान कच्छावा ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी इच्छुक एवं योग्य कार्यकर्ताओं को अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यालय में लगातार कार्यकर्ताओं की आवाजाही बनी हुई है, जिससे साफ है कि आगामी निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन पूरी तरह सक्रिय और उत्साहित है।कांग्रेसी नेता अरुण व्यास ने बताया कि कांग्रेस का मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और जनता के बीच पार्टी की मजबूत पकड़ आगामी निकाय चुनावों में कांग्रेस की ताकत बनेगी। पार्टी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।


कार्यालय में नवरतन डागा,हजारीमल देवड़ा जिला महासचिव मनोज चौधरी,खेमचंद तेजी,माणक वाल्मीकि,ओमप्रकाश कड़ेला, विजय सिंह शेखावत, चुन्नीलाल देवड़ा, हंसराज बिश्नोई, बाबूलाल जल,नारायण जैन,प्रेम दैया आवेदन जमा में लगे रहे हैं।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: