इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर ने मनाया राष्ट्रीय अभियंता दिवस
इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर ने मनाया राष्ट्रीय अभियंता दिवस
बीकानेर। राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर द्वारा भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अभियंता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में निदेशक कार्य डॉ. एन. एस. राठौड़, भू-सम्पत्ति अधिकारी ई. प्रतिभा पुरोहित, डॉ. देवेंद्र सिंह, टीचिंग एसोसिएट सुश्री सुमित्रा गोस्वामी सहित इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सर एम. विश्वेश्वरैया के जीवन, उनकी दूरदर्शी सोच, तकनीकी दक्षता एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया। ई. प्रतिभा पुरोहित ने कहा कि अभियंता देश के विकास की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के साथ-साथ विज्ञान एवं तकनीक को समाज की आवश्यकताओं से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निदेशक कार्य डॉ. एन. एस. राठौड़ ने सभी अभियंताओं एवं तकनीकी कर्मचारियों को अभियंता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के विकास एवं तकनीकी कार्यों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक बनाने में अभियंताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता, नवाचार, तकनीकी दक्षता एवं समयबद्धता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर की तकनीकी गतिविधियों, मशीनरी के रखरखाव एवं विश्वविद्यालय की आवश्यकताओं के अनुरूप इंजीनियरिंग सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मचारियों ने तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने तथा विश्वविद्यालय की प्रगति एवं विकास में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ