Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीच मेंं उपचार छोडऩे वाले मरीजों को फिर से स्वास्थ्य सेवाओं से जोडऩे पर जोर

rk
6 hours ago
बीच मेंं उपचार छोडऩे वाले मरीजों को फिर से स्वास्थ्य सेवाओं से जोडऩे पर जोर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय गैर संचारी रोग (एनपी-एनसीडी) कार्यक्रम के अंतर्गत लॉस टू फॉलो-अप (एलटीएफयू) मरीजों की पहचान, अनुश्रवण एवं उपचार की निरंतरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उप जिला अस्पताल (एसडीएच) बज्जू में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

 


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध में बताया कि एनसीडी कार्यक्रम के तहत एलटीएफयू कार्यक्रम के लिए बीकानेर के ब्लॉक कोलायत तथा बज्जू का चयन हुआ है। उक्त प्रशिक्षण का उद्देश्य ऐसे एनसीडी रोगियों को पुन: उपचार एवं नियमित स्वास्थ्य सेवाओं से जोडऩा था, जो किसी कारणवश उपचार अथवा फॉलो-अप से वंचित हो गए हैं। प्रशिक्षण में उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं अन्य गैर संचारी रोगों से संबंधित मरीजों की समयबद्ध ट्रैकिंग, स्क्रीनिंग, उपचार अनुपालन तथा डेटा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 


एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के जिला सलाहकार महेंद्र जयसवाल ने प्रतिभागियों को एलटीएफयू मरीजों की पहचान, उनकी सूची तैयार करने, घर-घर संपर्क स्थापित करने तथा पुन: स्वास्थ्य सेवाओं से जोडऩे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गैर संचारी रोगों के प्रभावी नियंत्रण के लिए मरीजों का नियमित फॉलो-अप अत्यंत आवश्यक है।


सीएचओ मोनिका शर्मा ने एनपी-एनसीडी पोर्टल पर डेटा प्रबंधन, रिपोर्टिंग एवं सामुदायिक स्तर पर रोगियों के अनुश्रवण से संबंधित तकनीकी बिंदुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से कार्यक्रम के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया।

 


प्रशिक्षण के दौरान एलटीएफयू  मरीजों के रिकॉर्ड के सत्यापन की प्रक्रिया पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि जिन मरीजों का फॉलो-अप पुन: स्थापित हो चुका है, जिनका स्थानांतरण हो गया है, मृत्यु हो चुकी है, डुप्लीकेट नाम है अथवा अन्य कारणों से वे सूची में नहीं रखे जाने योग्य हैं, उनके रिकॉर्ड को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपडेट अथवा एलटीएफयू सूची से हटाया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजीकरण एवं पोर्टल पर डेटा अपडेट करने के संबंध में भी स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया।

 


प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवराज सिद्ध, एसडीएच बज्जू के पीएमओ, चिकित्सकगण, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) तथा नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान कार्यक्रम के सफल संचालन एवं रोगियों को नियमित उपचार से जोडऩे हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: