फर्जी दस्तावेज बनाकर हड़पे फसल बीमा के पैसे, तीन नामजद सहित पटवारी पर केस दर्ज
फर्जी दस्तावेज बनाकर हड़पे फसल बीमा के पैसे, तीन नामजद सहित पटवारी पर केस दर्ज
बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र के चिताणा गांव में फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसान के खाते से फसल बीमा की राशि हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों, एक ई-मित्र संचालक और एक पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खारी पट्टी, चिताणा निवासी कुंभाराम जाट ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसके खाते से फसल बीमा की राशि निकाल ली। शिकायत में महेंद्र विश्नोई, लालसिंह राजपूत, हिम्मताराम जाट के अलावा ई-मित्र संचालक जावेद अख्तर तथा पटवारी छितर सिंह मीणा पर मिलीभगत का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना, आपराधिक षड्यंत्र और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच नोखा वृत्ताधिकारी को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ