Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

एमडी तस्कर के हौसले बुलंदर रात्रिकालीन गश्त के दौरान पुलिस टीम पर स्कॉर्पियों चढ़ाने का किया प्रयास

Bansal sadi
3 months ago
एमडी तस्कर के हौसले बुलंदर रात्रिकालीन गश्त के दौरान पुलिस टीम पर स्कॉर्पियों चढ़ाने का किया प्रयास


एमडी तस्कर के हौसले बुलंदर रात्रिकालीन गश्त के दौरान पुलिस टीम पर स्कॉर्पियों चढ़ाने का किया प्रयास
 खुलासा न्यूज बीकानेर।  नापासर थाना क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त के दौरान पुलिस टीम पर स्कॉर्पियो चढ़ाने का प्रयास करने और सरकारी वाहन को टक्कर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में नापासर थाने में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला अवैध नशे की तस्करी जुड़ा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, सहायक उप निरीक्षक गोकुलचन्द मीणा की ओर से दर्ज करवायी गई रिपोर्ट में बताया कि वे 13 मई की रात करीब 10:47 बजे सरकारी बोलेरो वाहन से मय जाब्ता रात्रिकालीन गश्त पर निकले थे। उनके साथ कांस्टेबल कृष्ण कुमार, सरकारी चालक गोरखाराम तथा आवश्यक अनुसंधान सामग्री मौजूद थी।गश्त के दौरान जब पुलिस टीम राणीसर की तरफ से नौरंगदेसर बस स्टैंड पहुंची, तभी एक संदिग्ध काले रंग की स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा कर जांच करनी चाही, लेकिन स्कॉर्पियो चालक ने कथित रूप से जानबूझकर पुलिस की सरकारी बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो की चालक साइड की हेडलाइट क्षतिग्रस्त हो गई, बंपर मुड़ गया और पीछे के टायर का मडगार्ड टूट गया।पोर्ट में बताया गया कि इसके बाद पुलिसकर्मी वाहन से नीचे उतरकर स्कॉर्पियो को रुकवाने लगे, लेकिन चालक ने गाड़ी पीछे लेकर पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने साइड में हटकर अपनी जान बचाई।मुख्य आरोपी हुआ फरारघटनास्थल पर पीछे होटल की सीढिय़ां और सामने पुलिस की बोलेरो होने के कारण स्कॉर्पियो चालक वाहन भगाने में सफल नहीं हो सका। रात का फायदा उठाकर चालक स्कॉर्पियो छोडकऱ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो में बैठे दूसरे व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम कैलाश पुत्र रामनाथ निवासी नापासर बताया। पूछताछ में उसने फरार चालक की पहचान रामपाल जाट निवासी शेरेरा के रूप में की और बताया कि वह एमडी का तस्कर है। आरोप है कि फरार होते समय वह एमडी की दो-तीन पुडिय़ा भी साथ ले गया।स्कॉर्पियो से मिले 2.90 लाख रुपए
पुलिस ने कैलाश की मौजूदगी में स्कॉर्पियो की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड से दो लाख 90 हजार रुपए नकद बरामद हुए। रकम के बारे में पूछने पर कैलाश ने बताया कि यह रुपए रामपाल जाट के हैं। पुलिस ने राशि को संदिग्ध मानते हुए धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया। इसके अलावा स्कॉर्पियो वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया। वहीं कैलाश को गिरफ्तार कर किया गया, जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मामले में आरोपी रामपाल जाट और कैलाश के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने, जानलेवा हमला करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 109(2), 121(2), 132, 3(5) तथा पीडीपीपी एक्ट के तहत दर्ज किया, जिसकी जांच नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत कर रही हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: