Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: 179 पदों पर ही मिले पात्र अभ्यर्थी, आवेदन नहीं, खाली रहेंगे इतने पद

Bansal
7 hours ago
बीकानेर: 179 पदों पर ही मिले पात्र अभ्यर्थी, आवेदन नहीं, खाली रहेंगे इतने पद

बीकानेर: 179 पदों पर ही मिले पात्र अभ्यर्थी, आवेदन नहीं, खाली रहेंगे इतने पद

बीकानेर। जिले के सरकारी स्कूलों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरने के लिए चल रही विद्या संबल योजना की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिले में 205 पदों के लिए 3885 आवेदन मिले थे, लेकिन संशोधित पदों में से 179 पदों पर ही पात्र अभ्यर्थियों का पैनल तैयार हो पाया है। प्रत्येक पद के लिए तीन गुना अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई है। करीब 537 अभ्यर्थियों के दस्तावेज अब संबंधित स्कूलों के प्राचार्य जांचेंगे। आवेदन नहीं मिलने के कारण 13 पद खाली रहेंगे। स्पेशल एजुकेशन और इकोनॉमिक्स सहित कई विषयों के पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी नहीं मिल पाए। महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में भी निर्धारित योग्यता वाले आवेदक नहीं मिलने से कुछ पदों पर चयन नहीं हो सका। ऐसे में विद्या संबल के माध्यम से रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया के बावजूद सभी पदों पर अस्थाई शिक्षक उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।

यदि किसी अभ्यर्थी ने एक से अधिक स्कूलों में आवेदन किया है और उसका चयन एक से अधिक स्थानों पर होता है, तो उसे निर्धारित समय में एक स्कूल में ज्वॉइनिंग के लिए सहमति देनी होगी। निर्धारित समय में सहमति या ज्वॉइनिंग नहीं देने पर पैनल में दूसरे नंबर के अभ्यर्थी को मौका दिया जाएगा। उसके बाद तीसरे नंबर के अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। अब संबंधित स्कूलों के प्राचार्य सूची में शामिल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों और पात्रता की जांच करेंगे। नियमानुसार पात्र अभ्यर्थी का चयन कर स्कूल स्तर से अस्थाई नियुक्ति दी जाएगी। चयन में सेवानिवृत्त व्याख्याताओं को प्राथमिकता देने का प्रावधान है। नियुक्ति अस्थाई तौर पर शैक्षणिक सत्र की निर्धारित अवधि तक रहेगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: