बीकानेर: इस कंपनी के स्टोर से चोरी हो गए लाखों के विद्युत तार, संदिग्ध हुए सीसीटीवी में कैद
बीकानेर: इस कंपनी के स्टोर से चोरी हो गए लाखों के विद्युत तार, संदिग्ध हुए सीसीटीवी में कैद
बीकानेर। कंपनी के स्टोर से विद्युत चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार श्रीकोलायत क्षेत्र के मंडाल चारणान गांव स्थित बजाज कंपनी के स्टोर से भारी मात्रा में विद्युत तार चोरी हो गए। शिकायतकर्ताने बताया कि चोरी की वारदात 7 जुलाई की रात करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद 9 जुलाई को पुलिस थाना श्रीकोलायत में मामला दर्ज कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। स्टोर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्ति नजर आए हैं।
संबंधित सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य उपलब्ध साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए गए हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस चोरी हुए विद्युत तारों का पता लगाने और वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ