चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखे वीडियो
चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखे वीडियो
https://www.facebook.com/share/r/1E1DzQEipG/
नोखा। बीकानेर जिले के नोखा कस्बे में गुरुवार को पंचारिया चौक के पास चलती ओला कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी आग की लपटों से घिर गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, सुरेन्द्र बैद पुत्र अरिहंत बैद स्कूटी लेकर जा रहे थे। पंचारिया चौक के पास पहुंचते ही स्कूटी से धुआं उठने लगा। चालक कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वाहन में आग की तेज लपटें उठने लगीं। स्थिति को भांपते हुए सुरेन्द्र ने तुरंत स्कूटी से छलांग लगा दी और सुरक्षित बाहर निकल आए। चलती स्कूटी में आग लगने की घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
मौके पर मौजूद मोहित पंचारिया ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। वहीं, झंवर लाल नाई, बाबूलाल कथातला और नगरपालिका पार्षद देवकिशन चांडक ने तत्परता दिखाते हुए कंपनी को घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी।
गनीमत रही कि चालक ने समय रहते स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ