Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी वारंटी पीरियड में डेड, रिवोल्ट कंपनी को नोटिस जारी

Bansal
7 hours ago
बीकानेर: इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी वारंटी पीरियड में डेड, रिवोल्ट कंपनी को नोटिस जारी

बीकानेर: इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी वारंटी पीरियड में डेड, रिवोल्ट कंपनी को नोटिस जारी 

बीकानेर। इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन की बैटरी में बार-बार आ रही तकनीकी खराबी के बाद आखिर में बैटरी डेड हो गई। बैटरी में 6 साल और 1 लाख किलोमीटर की वारंटी बोल कर दी गई रिवोल्ट RV 400 को अभी 4 साल 37 हजार किलोमीटर हुए की बैटरी पूरी डेड हो गई। कंपनी लोकल सर्विस सेंटर एवं कस्टमर केयर फोन मेल करने के बावजूद कोई मदद नहीं मिल रही। गारंटी में कंपनी द्वारा समाधान नहीं किए जाने का मामला अब जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, बीकानेर पहुंच गया है। मामले में आयोग ने दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी रिवोल्ट सहित संबंधित विपक्षीगण को नोटिस जारी कर आयोग के समक्ष उपस्थित होने के आदेश दिए हैं।

परिवाद के अनुसार,  बीकानेर निवासी मनीष पारीक ने वर्ष 2022 में 1,32,499 में रिवोल्ट इलेक्ट्रिक बाइक खरीदी थी। परिवादी मनीष पारीक का आरोप है कि वाहन की बैटरी वारंटी अवधि में ही खराब होने लगी तथा बार-बार चार्जिंग और तकनीकी समस्याओं के चलते वाहन का उपयोग करना मुश्किल हो गया। कई बार कंपनी और स्थानीय डीलर से शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। अब तो बैटरी पूरी तरह से डेढ़ ही हो गई है अब ना बैटरी चार्ज भी नहीं हो रही। मनीष पारीक का कहना है कि कंपनी ने बैटरी वारंटी के बावजूद बैटरी बदलने से इनकार किया और नई बैटरी के लिए 65,400 की मांग की। इससे परेशान होकर परिवादी ने उपभोक्ता आयोग की शरण ली है। परिवादी ने वाहन की बैटरी बदलवाने अथवा वाहन की कीमत ब्याज सहित वापस दिलाने, मानसिक एवं शारीरिक परेशानी के लिए 1 लाख क्षतिपूर्ति तथा परिवाद व्यय दिलाने की मांग की है। परिवादी मनीष पारीक की ओर से अधिवक्ता अनिल सोनी पैरवी कर रहे हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: