खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर मेंं नगर पालिकाओं के चुनाव संपन्न हो गए है। दूसरे चरण में हुए छह पालिकाओं में मतदाताओं ने जमकर उत्साह के साथ मतदान किया। जिसके चलते छह बजे तक जिले में 75.73 प्रतिशत मतदान हुआ है हालांकि इसमें कुछ बदलाव भी हो सकता है। जिले की छह पालिकाओं में हुए चुनावोंं में छुटपुट घटनाओं के अलावा मतदान शांतिपूर्ण रहा। बीकानेर के नोखा में छह बजे तक 75.61, नापासर में 68.90, देशनोक में 81.53, डूंंगरगढ़ में 73.53,लूणकरणसर में 81.70, खाजुवाला में 74.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। अब बीकानेर के 270 वार्डो के पार्षदों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। 14 सितंबर को 270 का भाग्य खुलेगा। दोनो ही राजनीतिक दल अपना-अपना बोर्ड बनाने का भी दावा करने में लग गए है। देखने वाली बात होगी कि आखिर अपर हैंड कौनसी पार्टी रहती है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ