Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: नकली पुलिस अधिकारी बनकर बुजुर्ग से ठगी, लिफाफे में थमा दिए कागज

rk
1 month ago
बीकानेर: नकली पुलिस अधिकारी बनकर बुजुर्ग से ठगी, लिफाफे में थमा दिए कागज

बीकानेर: नकली पुलिस अधिकारी बनकर बुजुर्ग से ठगी, लिफाफे में थमा दिए कागज

बीकानेर। पुलिसकर्मी बनकर एक बुजुर्ग किसान के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। घटना बीछवाल थाना क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के सामने की बताई जा रही है। ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर किसान से 75 हजार रुपये ठग लिए और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार बज्जू के गज्जेवाला निवासी ईश्वर राम खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। वह अपनी फसल बेचकर 75 हजार रुपये लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और खुद को पुलिस का सीओ बताते हुए कहा कि एक दिन पहले तीन लाख रुपये के नकली नोट पकड़े गए हैं, इसलिए उनके पास मौजूद नकदी की जांच करनी होगी।

बुजुर्ग किसान उसकी बातों में आ गया और जांच के लिए अपने रुपये उसे सौंप दिए। इसी बीच एक अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा, जो ठग का ही साथी था। फर्जी अधिकारी ने उसे भी रोककर उसके पास मौजूद पैसों के बारे में पूछा। साथी ने तुरंत अपनी जेब से नकदी निकालकर दिखाई, जिससे किसान को विश्वास हो गया कि सामने खड़ा व्यक्ति वास्तव में पुलिस अधिकारी है।

ठगों ने इसी दौरान चालाकी से किसान के रुपये बदल दिए और नकदी की जगह लिफाफे में कागज की कटिंग रखकर उसे वापस थमा दी। किसान ने मौके पर लिफाफा नहीं खोला और घर पहुंचने के बाद जब उसे देखा तो उसमें केवल कागज के टुकड़े मिले। तब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला।

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ठगों की तलाश की जा रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: