बीकानेर: कलेक्ट्रेट के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुजुर्ग को कुचला, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर: कलेक्ट्रेट के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुजुर्ग को कुचला, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर। बीकानेर के कलेक्ट्रेट परिसर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। दाऊदसर निवासी गनी खां ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता मुस्ताक खां 25 मई की शाम करीब 5 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आई सफेद रंग की स्कॉर्पियो (आरजे-07 यूबी-2320) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा से आकर उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद राहगीरों ने घायल बुजुर्ग को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक वेदपाल कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ