Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: मोहता धर्मशाला में मृत अवस्था में मिला बुजुर्ग,  पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया

Bansal
1 month ago
बीकानेर: मोहता धर्मशाला में मृत अवस्था में मिला बुजुर्ग,  पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया

बीकानेर: मोहता धर्मशाला में मृत अवस्था में मिला बुजुर्ग,  पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया

बीकानेर। शहर की मोहता धर्मशाला में रविवार सुबह एक 78 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति मृत अवस्था में मिला । सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान नथमल पुत्र हीराराम (78), निवासी वार्ड नंबर आठ, तोलियासर, श्रीडूंगरगढ़ के रूप में हुई है। बताया गया कि बुजुर्ग मोहता धर्मशाला में ठहरे हुए थे। रविवार सुबह करीब 7 बजे उनके मृत अवस्था में मिलने की सूचना सामने आई।

सूचना के बाद खिदमतगार खादिम सोसाइटी के सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद और असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। वहीं कोटगेट थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच के बाद शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया।  अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। मौत के कारणों को लेकर पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: