बीकानेर: पानी में डूबने से बुजुर्ग की मौत, घर के कुण्ड में मिला शव
बीकानेर: पानी में डूबने से बुजुर्ग की मौत, घर के कुण्ड में मिला शव
बीकानेर। कालू कस्बे में एक 62 वर्षीय व्यक्ति की घर के पानी के कुण्ड में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद सिंघी के रूप में हुई है। कालू पुलिस थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि विनोद सिंघी अपनी पत्नी के साथ रहते थे। शनिवार रात वह कुण्ड में गिर गए। सुबह जब उनकी पत्नी उठीं, तो उन्होंने विनोद को बिस्तर पर नहीं पाया। तलाश करने पर घर में बने पानी के कुण्ड में उनका शव तैरता हुआ मिला।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुण्ड से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ