एक महिला ने महिला के खिलाफ मारपीट व सोने के जेवरात तोडक़र ले जाने का लगाया आरोप, मामला दर्ज करवाया
एक महिला ने महिला के खिलाफ मारपीट व सोने के जेवरात तोडक़र ले जाने का लगाया आरोप, मामला दर्ज करवाया
बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र के जयसिंहदेसर मगरा गांव में एक महिला के साथ मारपीट और आभूषण छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार जयसिंहदेसर मगरा निवासी नोरंगी पत्नी राकेश बिश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादिया ने बताया कि 10 जून को वह अपने छोटे बच्चे के साथ घर पर मौजूद थी, जबकि उसका पति घर पर नहीं था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते परिवार की ही संजू और उसकी मां किशना लाठियां लेकर उसके घर में घुस आईं।आरोप है कि दोनों महिलाओं ने जान से मारने की नीयत से उस पर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान उसके सिर से खून निकलने लगा और वह जमीन पर गिर गई।रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद आरोपियों ने उसके गले में पहना सोने का मंगलसूत्र और सोने की रखड़ी सेट जबरन तोडक़र छीन लिया तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गईं।घटना की जानकारी मिलने पर पीडि़ता के पिता मौके पर पहुंचे और बाद में महिला ने पांचू थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई दिनेशचंद को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ