Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

कोटा और बीकानेर के बाद अब इस जगह बिगड़ी 8 महिलाओं की तबीयत, बंद करना पड़ा ओटी

rk
2 weeks ago
कोटा और बीकानेर के बाद अब इस जगह बिगड़ी 8 महिलाओं की तबीयत, बंद करना पड़ा ओटी

कोटा और बीकानेर के बाद अब इस जगह बिगड़ी 8 महिलाओं की तबीयत, बंद करना पड़ा ओटी 

बीकानेर। कोटा और बीकानेर का मामला अभी थमा ही नहीं था की जोधपुर के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में फिर नए मामले सामने आ गए है।जोधपुर के पावटा स्थित डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 8 महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। इन्हें ब्लीडिंग और बीपी लो की शिकायत है। इनमें से 2 प्रसूताओं को किडनी में इंफेक्शन के बाद मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर को भी बंद कर दिया गया है। वहां से भी सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने तक यहां ऑपरेशन नहीं होंगे। सिजेरियन डिलीवरी के बाद कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज और जेके लोन हॉस्पिटल में 5 प्रसूताओं की किडनी फेल होने से मौत हो गई थी। बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में सिजेरियन के बाद 6 महिलाओं की किडनी फेल हो गई थी। इनमें से 2 प्रसूताओं की मौत हो चुकी है।

 जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएस जोधा ने बताया- शनिवार को पावटा स्थित डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में 8 प्रसूताओं की डिलीवरी के बाद तबीयत खराब हुई थी। इनमें से दो की किडनी में ज्यादा इंफेक्शन होने के कारण उन्हें मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल रेफर किया गया। दोनों आईसीयू में एडमिट हैं। वहीं, बाकी 6 प्रसूताओं का इलाज पावटा के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में चल रहा है। 6 प्रसूताओं को सेप्टीसीमिया (खून में संक्रमण) होना बताया जा रहा है।
 
 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: