Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर बीकानेर ओबीसी प्रकोष्ठ ने दो सरकारी विद्यालयों में किया कॉपियां, और अन्य सामग्रियां का वितरण

rk
2 months ago
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर बीकानेर ओबीसी प्रकोष्ठ ने दो सरकारी विद्यालयों में किया कॉपियां, और अन्य सामग्रियां का वितरण

शिक्षा देती है संस्कार,सीख, समझ और ज्ञान जीवन के लिए महत्वपूर्ण - उमा सुथार

जीवन में शिक्षा से बड़ी कोई हथियार नहीं, - मदनगोपाल मेघवाल 

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर बीकानेर ओबीसी प्रकोष्ठ ने दो सरकारी विद्यालयों में किया कॉपियां, और अन्य सामग्रियां का वितरण

खुलासा ऑनलाइन। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ द्वारा आज बीकानेर के दो सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के बालक बालिकाओं को कॉपियों का सेट और साथ में पेन,पेंसिल, रबर  कटर, वितरित किए गए| बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, ओबीसी प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष उमा सुथार के नेतृत्व में शरह काजानीं स्थित सरकारी विद्यालय,पवन पूरी स्थित सरकारी विद्यालय में  महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती की पूर्व संध्या पर हुआ कार्यक्रम जिसमें 315 बच्चों को ये सामग्री वितरित की गई कक्षा 1 से 4 तक तीन कॉपियों का सेट, 5 से 12 तक छह कॉपियों का सेट वितरित किया गया

बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने इस अवसर पर बच्चों को जानकारी देते हुए कहा कि जिस तरह हम भौतिक सुविधाओं के लिए भागते है उसमें सबसे अधिक प्रभावी अगर कोई कार्य है तो वो है शिक्षा को प्रभावी तरीके से ग्रहण करना शिक्षा ऐसा हथियार है जिसको कोई पराजित नहीं कर सकता

ओबीसी जिलाध्यक्ष उमा सुथार ने कहा कि जिस तरह महात्मा ज्योतिबा फुले ने  संघर्ष कर शिक्षा को घर घर पहुंचाया और उसका अधिकार दिलाया यही वो कार्य है जिसके बूते आज सभी विद्यालय जा रहे हैं खासतौर से सावित्री बाई फुले के साथ मिलकर उन्होंने जो बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया वो सदियों तक नहीं भुलाया जा सकता
उमा सुथार ने कहा कि शिक्षा हमे संस्कार, सीख और ऐसा अनुभव देती है जिसको धारण कर हम दुनिया में हर मोर्चे पर सफ़ल होते है अच्छी शिक्षा से शिक्षित व्यक्ति हमेशा अपने और अपने समाज का देश का समुचित विकास कर सकता है इसलिए पढ़ना महत्वपूर्ण है

ओबीसी संगठन महासचिव नवीन जांगिड़ ने इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बच्चों से उनके जीवन से सीख लेने की बात कही

इस अवसर पर सीता सुथार, नितिन वत्सस,जगदीश सुथार,भवानी गहलोत, घनश्याम  गहलोत, रितेश शर्मा,निर्मल विश्नोई, पार्षद सुरेंद्र सिंह राठौड़, अली राजा, देवेंद्र चौहान, सुषमा सुथार, रवि आचार्य, सहित ओबीसी के कार्यकर्ता मौजूद थे

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: