Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

शिक्षा विभाग, बिना अनुमति स्कूलों में नहीं होंगी अतिरिक्त परीक्षाएं, शैक्षणिक दिवस सुनिश्चित करने के निर्देश

rk
3 months ago
शिक्षा विभाग, बिना अनुमति स्कूलों में नहीं होंगी अतिरिक्त परीक्षाएं, शैक्षणिक दिवस सुनिश्चित करने के निर्देश


शिक्षा विभाग, बिना अनुमति स्कूलों में नहीं होंगी अतिरिक्त परीक्षाएं, शैक्षणिक दिवस सुनिश्चित करने के निर्देश
 बीकानेर। विद्यार्थियों की सतत एवं निर्बाध शिक्षण व्यवस्था बनाए रखने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट ने समस्त सम्भागीय संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा को निर्देश देते हुए कहा है कि विद्यालयों में अधिकतम शैक्षणिक दिवस सुनिश्चित किए जाएं और अनावश्यक अवकाश से बचा जाए।
जारी आदेश में कहा गया है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर, कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर तथा शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार की परीक्षा विद्यालयों में आयोजित नहीं की जाएगी, जब तक कि इसके लिए निदेशालय से पूर्व अनुमति प्राप्त न हो।
निर्देशों के अनुसार, यदि किसी अन्य विभाग या संस्था द्वारा परीक्षा आयोजन के लिए विद्यालय या विद्यालय परिसर उपयोग करने का कार्यक्रम प्राप्त होता है, तो संबंधित अधिकारी इस कार्यालय की पूर्व स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही अनुमति प्रदान करेंगे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: