Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

एडवोकेट कॉलोनी के लिए मंत्री झाबर सिंह खर्रा को ज्ञापन सौंपा

rk
1 month ago
एडवोकेट कॉलोनी के लिए मंत्री झाबर सिंह खर्रा को ज्ञापन सौंपा

एडवोकेट कॉलोनी के लिए मंत्री झाबर सिंह खर्रा को ज्ञापन सौंपा

बीकानेर, 03 जून। बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा राज्य सरकार की आवास नीति दिनांक 02 जुलाई 2013 के अंतर्गत बीकानेर जिले के अधिवक्ताओं के लिए पृथक एडवोकेट कॉलोनी विकसित करने एवं रियायती दरों पर भूखंड आवंटन की मांग को लेकर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के माननीय मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा को ज्ञापन सौंपा गया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने अधिवक्ताओं के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित कर शीघ्र कॉलोनी विकसित करने का ज्ञापन सौंपा तथा भूखंड आवंटन प्रक्रिया प्रारम्भ करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर जिले के 4 हजार से अधिक अधिवक्ता लंबे समय से आवासीय सुविधा के अभाव से जूझ रहे हैं तथा राज्य सरकार की आवास नीति में अधिवक्ताओं के लिए विशेष आवासीय योजना का प्रावधान होने के बावजूद बीकानेर में अब तक एडवोकेट कॉलोनी की स्थापना नहीं हो सकी है।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन, बीकानेर के सभापति एवं पूर्व विधायक आर.के. दास गुप्ता, सचिव हेमंतसिंह चौहान, उपाध्यक्ष मनीष गौड़, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्रपाल शर्मा, भंवरलाल विश्नोई, भागीरथ मान, रामनिवास विश्नोई, प्रशांत तंवर, मनीष साँखला, ताराचंद उपाध्याय, देवरंजन शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: