Khulasa Online
Breaking
• टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • आईपीएल मैच के दौरान गंभीर हादसा : इस खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया • पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद: RBI ने लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • आईपीएल मैच के दौरान गंभीर हादसा : इस खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया • पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद: RBI ने लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश

एड पुरोहित ने किया प्रदेश के प्रत्येक जिले में एडवोकेट भवन बन वाने का वादा

rk
6 days ago
एड पुरोहित ने किया प्रदेश के प्रत्येक जिले में एडवोकेट भवन बन वाने का वादा

एड पुरोहित ने किया प्रदेश के प्रत्येक जिले में एडवोकेट भवन बन वाने का वादा 

 

बीकानेर। बार कौसिंल ऑफ राजस्थान के सदस्य का चुनाव लड़़ रहे पूर्व बार अध्यक्ष कमल नारायण पुरोहित ने कहा कि अगर इस चुनाव में अधिवक्ता मतदाता मुझे प्रथम वरियता लिये चुने ताकि मैं आवश्यकता अनुरूप प्रदेश के जिलों में एडवोकेट भवन बनवाने के लिये प्रयास करूंगा। एड पुरोहित ने यह बात पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने अपनी प्राथमिकता गिरवाते हुए कहा कि बार कौसिंल में मूल रूप से पारदर्शिता लाना उनका लक्ष्य है। ताकि न केवल निर्धारित समय पर कौसिंल के चुनाव हो। बल्कि इस पर उठने वाले सवालों पर भी विराम लगें। पुरोहित ने कहा कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाना,वेलफेयर स्कीम की समयानुकुल विसंगतियों को दूर करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। बीकानेर बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष रह चुके कमल नारायण पुरोहित ने वेलफेयर एक्ट में उम्र बढ़ोत्तरी पर पूछे गये प्रश्न का जबाब देते हुए कहा कि पूर्व में नियम 40 वर्ष का प्रावधान था। जिसे बढ़ाकर 50 वर्ष कर दिया। जो उचित नहीं है। अगर उन्हें अधिवक्ताओं ने मौका दिया तो निश्चित रूप से उम्र के प्रावधान वाले एक्ट में संशोधन कर पूर्व की भांति 40 वर्ष किया जाएगा। यहीं नहीं वेलफेयर टिकट में वार्षिक बढ़ोत्तरी के अनुरूप अधिवक्ताओं को मिलने वाले लाभ मेें भी वृद्धि की जाएगी। 

राज्य स्तर पर अधिवक्ताओं के लिये आयोजित होंगे सेमिनार

1998 में अपने दादा पं लक्ष्मीनारायण पुरोहित के सानिध्य में वकालात की शुरूआत करने वाले कमल नारायण पुरोहित ने अपने अनुभवों को शेयर करते हुए कहा कि युवा अधिवक्ताओं के सामने शैशव काल में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी परेशानियां युवा अधिवक्ताओं को न आएं इसके लिये राज्य स्तर पर नवोदित अधिवक्ताओं के लिये सेमिनार आयोजित होंगे। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता अपने अनुभवों का लाभ नये अधिवक्ताओं को देंगे। वहीं प्रायोगिक तरीके से अपने अनुभवों को उनके साथ बांटेंगे। 

बीकानेर बार के लिये करवाएं काम को देना चाहता हूं निरन्तरता

एड पुरोहित ने कहा कि 2016 व 2021 में बार एसोसिएशन के चुनाव में जिस तरह शहर के अधिवक्ताओं ने उनको अध्यक्ष बनने का मौका दिया। तो उन्होंने इस दोनों कार्यकाल के दौरान अधिवक्ताओं के लिये अनेक ऐसे कार्य करवाएं जो अधिवक्ताओं के लिये नजीर बन गये। इनमें लोकल वेलफेयर स्कीम व महिलाओं के लिये अलग से कॉमन रूम की सुविधा है। नई व पुरानी बिल्डिंग में करोड़ रूपये के करीब विकास कार्य,नई बिल्डिंग में 48 स्लाट चैम्बर्स की स्वीकृति,10 से ज्यादा वाटर कूलर,शुलभ शौचालयों का निर्माण,टीन शैड निर्माण,चौकी निर्माण,कुर्सियों की व्यवस्था,बंद पड़े चैम्बर्स को पुन:शुरू करवाना,एडवोकेट कॉलोनी के लिये यूआईटी से प्रस्ताव पारित करवाना,बार सदस्यों के लिये मेडिकल आपातकाल के तहत राइट क्लेम जैसे अनेक कार्य है। जिसे कर अधिवक्ता साथियों की गरिमा को बनाएं रखा। इस प्रकार के काम बार कौसिल के सदस्य के रूप में निर्वाचित होकर करवाने का प्रयास रहेगा। 

प्रदेशभर के अधिवक्ताओं के विश्वास पर उतरूंगा खरा

तत्कालीन नगर परिषद में 2002 से 2004 तक पैनल लॉयर और 2009 से 2014 तक पीपी में रहने वाले कमल नारायण पुरोहित ने प्रदेश भर के अधिवक्ताओं से इस चुनाव में प्रथम वरियता के लिये वोट की अपील करते हुए कहा कि वे उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे और जो प्राथमिकताएं लेकर इस चुनावी समर में उतरे है। उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: