Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर में इस व्यापारी के कई ठिकानों पर ईडी मारा छापा,दुकान, गोदाम व घर पर पहुंची टीम

rk
1 month ago
बीकानेर में इस व्यापारी के कई ठिकानों पर ईडी मारा छापा,दुकान, गोदाम व घर पर पहुंची टीम


बीकानेर में इस व्यापारी के कई ठिकानों पर ईडी मारा छापा,दुकान, गोदाम व घर पर पहुंची टीम
बीकानेर । बीकानेर में बुधवार अचानक ईडी की टीम पहुंचाने  के बाद हडक़ंप मच गया था।  ईडी की अलग-अलग टीमों ने बीकानेर ने एक व्यापारी के ठिकानों पर एक साथ धावा बोला, जिससे स्थानीय व्यापारी वर्ग में हडक़ंप मच गया है।
​​सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तिरुपति मंदिर के प्रसाद (लड्डू) में नकली घी के उपयोग से जुड़े मामले की आंच अब बीकानेर तक पहुंच गई है। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में नकली घी सप्लाई करने के बहुचर्चित मामले में प्रवर्तन निदेशालय  ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कड़ी में कोयला गली स्थित घी व्यापारी मोहनलाल आशीष अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी ने आज अचानक छापेमारी की। ​अधिकारियों की टीम ने केवल कोयला गली स्थित घी के मुख्य गोदाम को ही नहीं, बल्कि व्यापारी की अन्य दुकानों और उनके निजी आवास को भी अपने घेरे में ले लिया है। सभी स्थानों पर दस्तावेजों, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और वित्तीय लेन-देन के रिकॉड्र्स को बारीकी से खंगाला जा रहा है।
​पूर्व में भी हो चुकी है जांच गौरतलब है कि तिरुपति प्रसादम विवाद देशभर में एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। इस गंभीर प्रकरण में इससे पहले विशेष जांच दल और आयकर विभाग  द्वारा भी इस व्यापारी के यहां जांच की जा चुकी है। अब इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और बड़े पैमाने पर हुए वित्तीय हेरफेर के संदेह में ईडी  की एंट्री हुई है।
​कार्रवाई अभी जारी है
फिलहाल, मोहनलाल आशीष अग्रवाल के सभी ठिकानों पर ईडी की यह छापेमारी लगातार जारी है। गोदाम और घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी को भी अंदर जाने या बाहर आने की अनुमति नहीं है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही इस पूरे नेटवर्क और वित्तीय अनियमितताओं के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने आ सकेगी।

 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: