Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित

rk
3 weeks ago
सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित

सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित

पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में पहल

 

 सप्त शक्ति कमांड ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सप्त शक्ति ऑडिटोरियम में एक्स -सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) कॉम्पलिअन्स सेमिनार का आयोजन किया। यह आयोजन पूर्व सैनिकों के कल्याण के प्रति कमांड की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

            ईसीएचएस देश के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को कैशलेस एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। यह योजना पॉलीक्लिनिक्स और एम्पैनल्ड अस्पतालों के विस्तृत नेटवर्क के माध्यम से संचालित होती है, और इसे सुगम बनाने के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन की सुविधा भी है। यह सेमिनार मुख्यालय 61 सब एरिया द्वारा, सप्त शक्ति कमांड के तत्वावधान में, क्षेत्रीय केंद्र ईसीएचएस, जयपुर के समन्वय से सप्त शक्ति ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. शेखावत, चीफ ऑफ स्टाफ, सप्त शक्ति कमांड ने की।

 

       इस सेमिनार का उद्देश्य सभी हितधारकों और लाभार्थियों को एक साझा मंच पर लाना था, ताकि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रणाली को और बेहतर बनाया जा सके। सेमिनार का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया गया, जिसमें पूर्व सैनिकों, एम्पैनल्ड अस्पतालों के प्रतिनिधियों, सैन्य अस्पतालों, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक्स, पीसीडीए, बीपीए तथा सेंट्रल ऑर्गनाइजेशन ईसीएचएस के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

       विचार-विमर्श के दौरान प्रतिभागियों ने ईसीएचएस की नवीनतम नीतियों, पॉलीक्लिनिक्स एवं एम्पैनल्ड अस्पतालों में चिकित्सा उपचार की सर्वोत्तम प्रक्रियाओं, प्रमुख चुनौतियों तथा भविष्य की दिशा पर चर्चा की। सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से अपने विचार प्रस्तुत किए और राष्ट्र के पूर्व सैनिकों के प्रति अपने सम्मान एवं कृतज्ञता को पुनः व्यक्त किया।

 

       चीफ ऑफ स्टाफ ने स्वास्थ्य सेवाओं की संपूर्ण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने हेतु एक समग्र एवं विस्तृत दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया। इस प्रक्रिया में पॉलीक्लिनिक्स में ‘आउटपेशेंट केयर’ से लेकर प्रारंभिक परामर्श, जांच एवं दवाओं की उपलब्धता तथा एम्पैनल्ड अस्पतालों में ‘इनपेशेंट केयर’ के अंतर्गत विशेष जांच, अस्पताल में भर्ती और चिकित्सा बिलों के निपटान तक की पूरी श्रृंखला शामिल है।

 

       सेमिनार का समापन सभी हितधारकों द्वारा पूर्व सैनिकों को समयबद्ध एवं सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ हुआ। उपस्थित पूर्व सैनिकों ने सप्त शक्ति कमांड के प्रयासों और सभी हितधारकों की प्रतिबद्धता की सराहना की, जिससे ईसीएचएस प्रणाली की कार्यक्षमता और उत्तरदायित्व में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: