बीकानेर में इस जगह सड़क हादसे में ई-मित्र संचालक की दर्दनाक मौत
बीकानेर में इस जगह सड़क हादसे में ई-मित्र संचालक की दर्दनाक मौत
बीकानेर। भीषण सड़क हादसे में ई-मित्र संचालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार मलकीसर और मोखमपुरा के बीच मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ई-मित्र संचालक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाथवाना निवासी ओमप्रकाश पुत्र मनीराम कूकना अपनी कार से जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के नीचे तक घुस गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही महाजन पुलिस, टोल प्लाजा की टीम और टाइगर फोर्स के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।
राहगीरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार को ट्रक के नीचे से निकालकर चालक ओमप्रकाश को बाहर निकाला गया और तत्काल उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ