Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर में जल्द दौड़ेंगी ई-बसें,सफर होगा सस्ता और सुरक्षित

rk
2 weeks ago
बीकानेर में जल्द दौड़ेंगी ई-बसें,सफर होगा सस्ता और सुरक्षित
बीकानेर में जल्द दौड़ेंगी ई-बसें,सफर होगा सस्ता और सुरक्षित
 
बीकानेर। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत बीकानेर समेत प्रदेश के कई शहरों में जल्द ही आधुनिक ई-बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। आगामी दो माह में इस योजना को शुरू करने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। योजना के तहत बीकानेर में पहले चरण में करीब 75 ई-बसें सड़कों पर उतरेंगी, जबकि कुल 125 बसों की स्वीकृति दी गई है। इन बसों का संचालन शहर के सभी प्रमुख मार्गों सहित नए रूट्स पर किया जाएगा।
 
प्रदेश स्तर पर इस योजना के तहत बीकानेर, जयपुर सहित 9 शहरों में कुल 1150 ई-बसें संचालित की जाएंगी। इनमें जयपुर में सबसे अधिक 450, बीकानेर और जोधपुर में 125-125, कोटा, अजमेर और अलवर में 100-100 तथा भीलवाड़ा, सीकर व उदयपुर में 50-50 बसों का संचालन प्रस्तावित है। वहीं देशभर के 110 शहरों में कुल 9642 ई-बसें चलाने की योजना है।
 
बीकानेर में ई-बसों के लिए अत्याधुनिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया जा रहा है। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के पास चार्जिंग डिपो और वर्कशॉप लगभग तैयार हैं, जहां बसों की चार्जिंग और मेंटेनेंस की सुविधा उपलब्ध होगी। बसों के लिए प्लेटफॉर्म, विद्युत ग्रिड और चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जा रहे हैं।
 
यह सेवा केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि देशनोक, कोडमदेसर, नाल, उदयरामसर, रायसर, गंगाशहर और भीनासर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक भी संचालित होगी, जिससे श्रमिकों और ग्रामीणों को सस्ती व सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही जूनागढ़ किला और लक्ष्मीनाथ मंदिर जैसे पर्यटन स्थलों तक भी बस सेवा उपलब्ध होगी।
 
इन ई-बसों में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कई आधुनिक फीचर्स दिए जाएंगे, जिनमें जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी कैमरे, एसी सुविधा, अलार्म सिस्टम और दरवाजे पूरी तरह बंद होने पर ही बस का चलना शामिल है। महिलाओं के लिए विशेष आरक्षित सीटें भी होंगी, जिन्हें पिंक रंग से चिन्हित किया जाएगा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #बीकानेर में जल्द दौड़ेंगी ई-बसें, 2 महीने में बदल जाएगा सफर का अंदाज!
Share: