Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

तेज तर्रार पुलिस अधिकारी कविता पुनिया ने नापासर थानाधिकारी का संभाला पदभार, नशा और साइबर अपराध पर सख्ती के दिए संकेत,नशे के कारोबारियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

rk
7 hours ago
तेज तर्रार पुलिस अधिकारी कविता पुनिया ने नापासर थानाधिकारी का संभाला पदभार, नशा और साइबर अपराध पर सख्ती के दिए संकेत,नशे के कारोबारियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

 

तेज तर्रार पुलिस अधिकारी कविता पुनिया ने नापासर थानाधिकारी का संभाला पदभार, नशा और साइबर अपराध पर सख्ती के दिए संकेत,नशे के कारोबारियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई
बीकानेर।  नापासर पुलिस थाने में नई थानाधिकारी के रूप में पुलिस निरीक्षक कविता पुनिया ने शनिवार दोपहर पदभार ग्रहण किया। उनका स्थानांतरण बीकानेर के नया शहर थाने से नापासर किया गया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों से परिचय प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान थाना स्टाफ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।पदभार ग्रहण करने के बाद थानाधिकारी कविता पुनिया ने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नापासर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि नशे का कारोबार करने वाले लोग अवैध गतिविधियां तत्काल बंद कर दें, अन्यथा उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने बताया कि साइबर अपराध, महिला सुरक्षा,अवैध गतिविधियों और अन्य आपराधिक मामलों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पदभार संभालते ही पुनिया सक्रिय कार्यशैली के साथ एक्शन मोड में नजर आईं।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: