धार्मिक आयोजन के दौरान महिलाओं के मंगलसूत्र चैन सहित कई सामान हुए पार, तीन महिलाएं पहुंची थाने दर्ज करवाया मामला दर्ज
धार्मिक आयोजन के दौरान महिलाओं के मंगलसूत्र चैन सहित कई सामान हुए पार, तीन महिलाएं पहुंची थाने दर्ज करवाया मामला दर्ज
देशनोक। करणी माता मंदिर में दर्शन और धार्मिक आयोजन के दौरान महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी होने के तीन मामले सामने आए हैं। अज्ञात व्यक्ति ने करणी माता मंदिर परिसर और नगर पालिका के सामने अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी कर लिया। पुलिस ने तीनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करणी माता मंदिर परिसर में महिला की सोने की चेन चोरी
पहले मामले में ओडिशा निवासी 65 वर्षीय प्रियंम बदा पत्नी प्रमोद चंद्र पाणिग्राही ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे देशनोक स्थित करणी माता मंदिर परिसर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी सोने की चेन चोरी कर ली। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। जांच एएसआई रामस्वरूप कर रहे हैं।
दूसरी घटना में भी देशनोक नगर पालिका के सामने महिला का मंगलसूत्र चोरी
दूसरी घटना में देशनोक निवासी दीपा पत्नी रामलाल कुम्हार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 20 अक्टूबर से पहले करणी माता की झांकी के दौरान नगर पालिका के सामने सुबह 9 से 10 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल रविशंकर कर रहे हैं।
मंदिर परिसर में महिला का मंगलसूत्र पार
तीसरे मामले में बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में निवासी रूपाली पत्नी विनोद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादिया के अनुसार, 20 अक्टूबर से पहले सुबह करीब 9:15 से 9:45 बजे के बीच करणी माता मंदिर परिसर में झांकी के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया।
इस मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तीनों घटनाओं में महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी होने की शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस अज्ञात आरोपियों का पता लगाने और घटनाओं से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ