Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: डंपर का डाला बिजली के तारों से टकराया, करंट लगने से मिस्त्री झुलसा

Solar 2
1 month ago
बीकानेर: डंपर का डाला बिजली के तारों से टकराया, करंट लगने से मिस्त्री झुलसा

बीकानेर: डंपर का डाला बिजली के तारों से टकराया, करंट लगने से मिस्त्री झुलसा

Solar 4

बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में डंपर की मेंटेनेंस के दौरान करंट लगने से एक मिस्त्री के झुलसने का मामला सामने आया है। घटना शोभासर चौराहा क्षेत्र की है।  पुलिस रिपोर्ट के अनुसार घटना 26 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई। परिवादी डूंगरराम पुत्र आशाराम  कुमावत (47 वर्ष), निवासी सुरधना चौहानान, थाना देशनोक  ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट के मुताबिक परिवादी का भाई पेमाराम डंपर की मेंटेनेंस का काम कर रहा था। वह डंपर के नीचे घुसकर मरम्मत का काम कर रहा था। इसी दौरान डंपर चालक आशुराम थालोड़ ने ड्राइवर सीट पर बैठकर डंपर के डाले का लीवर खींच दिया।

लीवर खिंचते ही डंपर का डाला ऊपर उठ गया और ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से टकरा गया। तारों के संपर्क में आने से डंपर में करंट प्रवाहित हो गया और नीचे काम कर रहा पेमाराम करंट की चपेट में आकर झुलस गया।

हादसे के बाद पेमाराम को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 125(B) और 289 के तहत मामला दर्ज किया है।  मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक सम्पत सिंह कर रहे हैं।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: