Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

मंत्री सुमित गोदारा के प्रयासोंं से बखुसर और मिठडिया में जीएसएस स्वीकृत

Bansal
4 months ago
मंत्री सुमित गोदारा के प्रयासोंं से बखुसर और मिठडिया में जीएसएस स्वीकृत

खुलासा न्यूज,बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के बख़ुसर और मिठडिया में 33/11 केवी जीएसएस स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा का आभार जताया है। मंत्री के प्रयासों से पिछले ढाई वर्षों में क्षेत्र में 22 जीएसएस स्वीकृत हुए हैं। इनमें से अधिकांश जीएसएस के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। मंत्री गोदारा ने बताया कि क्षेत्र को विद्युत आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पहली बार प्रदेश भर में विद्युत सुदृढ़ीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र के 120 और 220 केवी के जीएसएस भी मिले हैं। अनेक स्थानों पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इससे क्षेत्र विद्युत आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज क्षेत्र के किसानों को दिन में विद्युत आपूर्ति हो रही है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि अब किसान दिन में खेती से जुड़े काम कर रहे हैं। इसी प्रकार घरेलू क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

 घरेलू उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण औए सतत विद्युत आपूर्ति हो, इसके मद्देनजर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। पहली बार क्षेत्र में सहायक अभियंता कार्यालय स्तर पर जनसुनवाई करते हुए उपभोक्ताओं की समस्याओं की सुनवाई की गई है। इसके साथ ही नियमित होने वाली जनसुनवाइयों में भी विद्युत से जुड़ी समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में क्षेत्र में उल्लखेनीय कार्य हो रहा है। यह विकसित लूणकरणसर, शिक्षित लूणकारणसर की अवधारणा को साकार करने की ओर बढ़ रहा है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: