कच्ची आढ़त व्यापार संघ के अध्यक्ष बने डूडी, एकतरफा दर्ज की जीत
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज कच्ची आढ़त व्यापार संघ के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें जयदयाल डूडी ने एकतरफा जीत दर्ज की है। आज हुए चुनावों में आढ़त व्यापार से जुड़े मतदाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साह के साथ मतदान किया। जिसके बाद वोटों की गिनती की गयी। जिसमेंं जयदयाल डूडी ने एकतरफा जीत दर्ज की। जयदयाल डूडी ने कुल 199 वोट लिए जबकि उनके प्रतिद्धंदी को मात्र 109 वोट ही मिले। डूडी के जीतने के बाद उनके समर्थकों ने खुशियां मनाई और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ