फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ ड्रग्स-फैक्ट्री चला रहा था तस्कर, पॉश कॉलोनी से पकड़ी 3 किलो एमडी
फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ ड्रग्स-फैक्ट्री चला रहा था तस्कर, पॉश कॉलोनी से पकड़ी 3 किलो एमडी
जोधपुर के पॉश इलाके में एक फ्लैट के अंदर ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी गई है। इसी फ्लैट में मास्टरमाइंड अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा था। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ( AGTF) की टीम शनिवार को फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। लेकिन मास्टरमाइंड अपने प्रेमिका के साथ फरार हो चुका था। टीम ने फ्लैट से 2 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की ड्रग्स, नशीली गोलियां और 1.1 किलो से ज्यादा हाई-ग्रेड केमिकल जब्त किया। एडीसीपी अमृत जीनगर ने बताया कि 2 अप्रैल को AGTF ने बनाड़ थाना इलाके में कार्रवाई की थी। यहां से 3 किलो से ज्यादा MD ड्रग्स बरामद कर आरोपी गणपतराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह महज एक मोहरा है।
असली मास्टरमाइंड सांचौर का रहने वाला भरत विश्नोई उर्फ आसुराम उर्फ लक्की है। वह अपनी पहचान छुपाकर आशापूर्णा प्लेटिनम के फ्लैट में महिला के साथ रहता है और सफेद जहर तैयार कर रहा है। गणपतराम ने बताया- उसकी माली हालत बेहद खराब थी और भारी कर्ज था। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर भरत विश्नोई ने उसे कर्ज उतारने का लालच देकर इस धंधे में धकेल दिया। गणपतराम ने बताया- पैसों के लालच में आकर मैंने बनाड़ थाने से 3 किमी दूर खेत में स्थित अपने मकान की छत सांचौर के तस्करों को ड्रग्स फैक्ट्री बनाने के लिए किराए पर दी थी। AGTF ने यहां से 3 किलो से अधिक MD ड्रग्स और 55 किलो से ज्यादा केमिकल बरामद किया था।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ