Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में चल रहा था नशे का खेल, एनडीपीएस दवाइयों के साथ एक गिरफ्तार

Bansal
shiv
shiv2
2 months ago
बीकानेर: नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में चल रहा था नशे का खेल, एनडीपीएस दवाइयों के साथ एक गिरफ्तार

बीकानेर: नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में चल रहा था नशे का खेल, एनडीपीएस दवाइयों के साथ एक गिरफ्तार

बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री का मामला सामने आया है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और आयुर्वेद विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस श्रेणी की दवाइयों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, चौपड़ा कटला क्षेत्र में संचालित एक नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान 10-10 ग्राम की सात शीशियां तथा 5-5 ग्राम की छह शीशियां बरामद की गईं।  संयुक्त कार्रवाई के दौरान बालोतरा निवासी मदन गोपाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि प्रतिबंधित दवाइयां कहां से लाई गई थीं और किन लोगों को सप्लाई की जा रही थीं। कोटगेट थाना पुलिस के अनुसार, मामले में पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: